फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल को सोना बता करता था ठगी, गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2014 12:20 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो व्यापारियों को लालच देकर नकली को असली सोना बताकर ठगी करता था। उसने एक व्यापारी को खोदाई में सोना मिलने की बात कह आधा किलो का हार सवा लाख में बेचा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार रात मटियारी चौराहे पर घेराबंदी करके नई दिल्ली के भजनपुरा के पूरन सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से आधा किलो पीतल का जेवर व छह हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में कबूला कि उसने देवां रोड पर ग्रिल का व्यवसाय करने वाले प्रेम कुमार को पीतल के हार को सोने का बताकर 1.20 लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन


उसमें से बचे छह हजार रुपये भी पूरन के पास मिले। प्रेम कुमार ने 5 जून को सवा लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, पूरन सिंह पांच जून को प्रेम कुमार की दुकान पर पहुंचा।

उन्हें बताया कि एक खंडहर की खोदाई के दौरान घड़ा मिला था। उसमें सोने के गहने निकले हैं। गड़ा हुआ धन सरकार द्वारा जब्त कर लिए जाने के डर से सोने के गहनों का ग्राहक ढूंढ रहा हूं। औने-पौने में बेच डालूंगा।

प्रेम मामूली दाम में लाखों के गहने हथियाने की सोचने लगा, जबकि पूरन सिंह उससे मोटी रकम ऐंठने की फिराक में था। झांसे में आए पूरन को आधा किलो का हार दिखाया और एक टुकड़ा तोड़कर जांच कराने के लिए दे दिया।

पूरन ने टुकड़े की जांच कराई। सुनार ने असली सोना होने की पुष्टि कर दी। पूरन ने कहा कि बाजार भाव के हिसाब से 13 लाख का हार है व छह लाख में दे देगा। काफी देर मोलतोल के बाद प्रेम ने 1.20 लाख रुपये में हार खरीद लिया।

पूरन के जाने के कुछ समय बाद वह हार लेकर एक ज्वैलरी शॉप पर पहुंचा। सर्राफ ने पीतल का हार होने की बात कहकर तीन-चार सौ रुपये कीमत बताई। इस पर उसने चिनहट कोतवाली में शिकायत की।

पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रेम के बताए हुलिए के आधार पर ठग की तलाश शुरू की। प्रेम कुमार भी ठग को ढूंढ रहा था। ठगी के तीन हफ्ते बाद पूरन दूसरे शिकार की तलाश में चिनहट क्षेत्र में आया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुजरात के मूल निवासी पूरन का पूरा गिरोह है, जो विभिन्न राज्यों में लोगों को खोदाई में खजाना मिलने की कहानी सुनाकर ठगी का शिकार बनाता है। पूरन ने गुजरात की दो वारदात कबूलीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें