फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने ट्रक चालक को पीटा फिर लूटे 40 हजार

Sun, 28 Jul 2013 12:22 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर क्षेत्र में शनिवार रात बालू लादकर ला रहे ट्रक चालक को वसूली के फेर में ट्रैफिक सिपाही ने डंडे से पीटा और 40 हजार रुपये लूट लिए। गंभीर हालत में क्लीनर ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ट्रक चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैफिक सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

बाराबंकी निवासी कुलदीप सिंह चौहान शनिवार रात सीतापुर से बालू लेकर आ रहा था। टेढ़ी पुलिया के पास ट्रैफिक सिपाहियों के रुकने के इशारे पर रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


इस पर सिपाहियों ने बाइक से पीछा कर इंदिरा नगर सेक्टर-25 के पास रोक लिया। चालक को गाड़ी से नीचे घसीट कर डंडों से जमकर पीटा। इससे चालक के सिर का फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया।

इसके बाद आरोपी सिपाही ट्रक में रखे 40 हजार रुपये लेकर चलते बने। चालक काफी देर तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। क्लीनर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर उसके कई साथी मौके पर पहुंच गए। सड़क जाम करके हंगामा करने लगे।

पुलिस ने ट्रक चालकों को समझाकर शांत कराया। एसओ गाजीपुर ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें