फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तलाश में भीड़ ने घेर लिया वकील का घर

Fri, 26 Jul 2013 10:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लापता किशोरी के घरवालों ने वकील के घर में किशोरी के होने की सूचना पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


घरवालों ने वकील के दो नौकरों पर किशोरी को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वकील के घर की तलाशी कराई, लेकिन किशोरी नहीं मिली।

इसके बाद घरवालों ने बेसमेंट में किशोरी के होने का शक जताया। वकील की पत्नी ने दोबारा तलाशी से इन्कार कर दिया। इसके बाद घरवालों ने फैजाबाद रोड जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। बावजूद घरवाले वकील के घर के पास देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महानगर स्थित अकबर नगर निवासी रामखेलावन की पुत्री सीमा (15) बीती 16 जुलाई को भाई से झगड़े के बाद घर से चली गई थी।

तलाश के बावजूद पता न चलने पर पिता ने 21 जुलाई को उसकी गुमशुदगी लिखवाई थी। सुबह घरवाले किशोरी को तलाश ही रहे थे, तभी महानगर के बी-ब्लॉक में हाईकोर्ट के एक वकील के घर से किसी बच्ची के रोने की आवाज सुन घरवाले रुक गए और बवाल करने लगे।

घरवालों ने वकील के नौकरों पर किशोरी को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के घरवालों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


पिता रामखेलावन वकील के घर की तलाशी की मांग को लेकर अड़े थे। इसके बाद पुलिस ने घरवालों को साथ लेकर वकील के घर की तलाशी की, लेकिन किशोरी नहीं मिली।

थोड़ी देर बाद घरवाले बेसमेंट की भी तलाशी की मांग करने लगे। पुलिस ने इससे मना किया तो घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किशोरी के रिश्तेदार व कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फैजाबाद रोड जाम कर दी।

समझाने पर भी न मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को वहां से खदेड़ा। बावजूद घरवाले वकील के घर के पास देर शाम तक डटे रहे।

इसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक, वकील के घर तलाशी में किशोरी नहीं मिली। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें