फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से छात्र आया था लखनऊ, लौटेगा जनाजे पर!

Sun, 21 Jul 2013 01:17 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे होटल मैनेजमेंट के छात्र की बाइक में बेकाबू ऑटो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त दूर जा गिरा, जबकि छात्र ऑटो में फंसकर घिसटता चला गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामूली रूप से घायल उसके दोस्त ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर नगर के बाबू पुरवां निवासी गगन दीप सिंह उर्फ गंगदीप 22 कोलकाता के इंडियन होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दूसरे वर्ष का छात्र था। छात्रों का एक दल जुलाई में लखनऊ के पांच सितारा होटल में प्रशिक्षण के लिए आया था।

यहां पर छात्र अपने दोस्तों के साथ आशियाना के सेक्टर-के में किराए के मकान में रहता था। देर रात तकरीबन दो बजे के करीब होटल से घर आने के लिए दोस्त के साथ निकला था। आरटीओ ऑफिस के पास बेकाबू आटो ने पीछे उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में उसका दोस्त दूर जा गिरा, जबकि छात्र ऑटो में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। घायल दूसरे साथी ने उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की सूचना उसके घरवालों को दी।

कुछ घंटों बाद घरवाले ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। जहां पर सुबह इलाज केदौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने अज्ञात अॅाटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

होनहार था छात्र
मृतक गगन दीप पढ़ाई लिखाई में होनहार था। हाईस्कूल व इंटर में छात्र ने फर्स्ट डिवीजन के अंक हासिल किए थे। प्रथम प्रयास में कोलकता के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल गया था।

इसके अलावा छात्र बेहतर खिलाड़ी था। कानपुर यूनिवर्सिटी से वह फुटबाल खेलता था। पिता निरंजन पाल सिंह के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा करन दीप सिंह दिल्ली में आर्किटेक्ट है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मां को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका बेटा अब दुनिया में नहीं रहा। घरवालों के मुताबिक, घटना से कुछ घंटे पहले बेटे ने अपनी मां से बात करके जल्द घर आने की बात कही थी। हादसे ने उसके परिवार को तोड़कर रख दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें