फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम को दरिंदे ने दी खौफनाक मौत

Fri, 09 Jan 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दरिंदे ने पहले पड़ोस में रहने वाली बालिका का अपहरण किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने रेप के प्रयास की भी आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महोली के एक गांव निवासी परिवार के घर बुधवार को उसका पड़ोसी भन्नू सिंह पहुंचा। उसने आटा मांगा। इस पर परिवार ने एक बोरी में उसे आटा दे दिया। अंधेरा होने की वजह से भन्नू ने परिवार की छह साल की बालिका से टार्च लेकर रोशनी दिखाते हुए घर तक चलने को कहा।
विज्ञापन


मासूम भी उसके झांसे में आ गई। काफी देर बाद भी बेटी के घर न लौटने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे। घरवाले भन्नू के यहां पहुंचे तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी

बालिका का भी पता नहीं चला। रात भर उसकी खोज होती रही। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तभी एक खेत का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

खेत में बालिका का शव पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलते ही सीओ रामसनेही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पूछताछ में पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि बेटी बुधवार रात भन्नू के साथ उसके घर गई थी।

इसके बाद खेत में उसका शव मिला। परिवारीजनों ने बताया कि भन्नू ने उसके साथ रेप का प्रयास किया।
राज खुलने के भय से उसने हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

पीड़ित परिवार ने भन्नू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा ने बताया कि जो तहरीर उन्हें मिली है, उसमें रेप के प्रयास का जिक्र नहीं है।

परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। इस वजह से घटना को हत्या आदि धाराओं में दर्ज किया गया है। देर रात आरोप को गिरफ्तार कर‌ लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें