पयागपुर राजघराने के शिवाला से अष्टधातु की 1.60 क्विंटल वजनी बेशकीमती मूर्तियां शनिवार रात चोरी हो गईं।
करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की कीमत की राम और हनुमान की मूर्तियों को दो युवक पुजारी व एक कर्मचारी को घायल कर उठा ले गए। कोट बाजार और भूपगंज बाजार के बीच राजघराने का पत्थर शिवाला मंदिर है।
500 साल से अधिक पुराने मंदिर में अष्टधातु की राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता तथा हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित हैं। पुजारी राजेंद्र ने देर रात में राज परिवार के जयेंद्र विक्रम सिंह को फोन कर रिश्तेदारी से दो मेहमानों के आने की सूचना दी।
सुबह मंदिर परिसर के व्यापारी श्याम वैश्य अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो मंदिर का पूर्व मुख्य पुजारी बच्चाराम मंदिर के पीछे के हिस्से में बेहोशी की हालत में दिखा।
श्याम ने वर्तमान पुजारी राजेंद्र को सूचना देने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब कोई आहट न मिली तो वह मंदिर परिसर में स्थित राजेंद्र के कमरे तक पहुंचे।