फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः पानी मांगा तो पुलिस ने पिलाया पेशाब

Tue, 27 Jan 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर(महोबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा में सोना गायब करने के नाम पर पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर लाई और उसे पेशाब पिलाया साथ ही बुरी तरह पिटाई की। हालांकि इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन


सोना गायब करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे यातनाएं दीं, मारपीट करने के साथ एक लाख रुपए हड़प लिए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं एसपी की संस्तुति पर डीआईजी ने चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन पुलिस कर्मचारियों सहित पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड निवासी दीपेंद्र गुप्ता उर्फ विक्की सोने की खरीद फरोख्त का काम करता है। दीपेंद्र दो दिन पहले ज्वैलर्स इरफान के यहां से सोना लेकर डॉ. सफन को बेचने गया।

लेकिन कुछ सोना उसने गायब कर दिया। इसकी शिकायत इरफान ने सुभाष चौकी में दी। जिस पर चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को भेजकर दीपेंद्र को गिरफ्तार करा लिया। बाद में धारा 151 में चालान कर दिया।

जमानत पर वापस आने के बाद दीपेंद्र ने अपनी मां रंजना गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक रामकिशोर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चौकी के अंदर चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, गजेंद्र सिंह ने जमकर मारपीट की, पेशाब पिला दिया और उसे यातनाएं दीं।
विज्ञापन

मेडिकल से सामने आई काली करतूत

बताया कि पुलिसवालों ने पानी मांगने पर पीने के लिए पेशाब दिया, उस पर पेट्रोल डाल दिया और बुरी तरह पिटाई की जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोटें आईं।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश को सौंपी और पीडि़त का डॉक्टरी परीक्षण कराया।

डॉक्टरी परीक्षण में चोटें पाए जाने पर एसपी के आदेश पर कोतवाली महोबा में चौकी इंचार्ज सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 420, 323 और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार और गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें