फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला का कत्ल कर कुएं में फेंका शव

Tue, 27 Jan 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड निवासी एनआरआई महिला की बेरहमी से हत्या कर सुनसान पड़े कुएं में शव फेंक दिया गया। मामला पंजाब के नवांशहर का है। बंगा पुलिस ने गांव करनाना में सुनसान पड़े कुएं से इंग्लैंड निवासी एनआरआई महिला का शव बरामद किया।
विज्ञापन


इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक इंग्लैंड निवासी महिला नरिंदर कौर के पिता गुरदेव सिंह (यूपी के जिला सहारनपुर के गांव गंगो खालसा निवासी) ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी की 2011 में इंग्लैंड निवासी गुरनाम सिंह बीसला के साथ शादी हुई थी।

शादी के बाद नरिंदर कौर और गुरनाम के दो बेटे हुए। पिछले साल अक्तूबर में गुरनाम सिंह और नरिंदर कौर भारत आए। दोनों को 27 जनवरी को वापस जाना था, लेकिन गुरनाम सिंह 16 जनवरी को वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर आरोप, दूसरी पत्नी थी गुरिंदर कौर

गुरनाम सिंह की पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं था और उसने नरिंदर कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरनाम सिंह की ओर से नरिंदर कौर पर दोनों बच्चे उसकी पहली पत्नी के नाम करने के लिए दबाव डाला जाता था।

गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि आरोपी गुरनाम सिंह ने बच्चों के लिए ही नरिंदर कौर का कत्ल किया है। पुलिस ने इस मामले में यूके निवासी पति गुरनाम सिंह बीसला, उसकी पहली पत्नी सतिंदर कौर और गांव रायपुर डब्बा निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि परिवार की ओर से दिए बयान के बाद तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें