फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने महिला सिपाही की मौत के लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने महिला आरक्षी की आत्महत्या का लिया संज्ञान
विज्ञापन



लखनऊ। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने बाराबंकी में महिला सिपाही मोनिका रावत की मौत के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस अफसरों से जानकारी तलब की है।


आयोग अध्यक्ष बृजलाल ने बताया कि, महिला सिपाही के सुसाइड नोट पर उन्होंने बाराबंकी के एसपी से कई बिंदुओं पर जानकारी तलब करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



आयोग अध्यक्ष ने एसपी बाराबंकी से कहा है कि, वे चार अक्तूबर तक यह जानकारी दें कि आरक्षी मोनिका रावत वहां कब से तैनात थी और सीसीटीएनएस में उसकी क्या भूमिका थी। वहां तैनाती के बाद उसकी ड्यूटी किस आधार पर लगाई जाती थी।


उसने कितने दिन सीसीटीएनएस में ड्यूटी की और कितने दिन अवकाश लिया। उसे कितने दिन का अवकाश स्वीकृत किया गया। अध्यक्ष ने एसपी बाराबंकी से छह बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन



इसके साथ ही ये निर्देश दिए हैं कि इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के किसी राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षण में कराई जाए। ये भी निर्देश दिए हैं कि, विवेचना में दक्ष निरीक्षक को साथ में लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें