फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का दुस्साहस: जज की पत्नी को कुचलने की कोशिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बदमाशों ने दुस्साहस करते हुए जज की पत्नी को एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय अदालत में विशेष न्यायाधीश की पत्नी को एक गैंगेस्टर ने सरेराह एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अयोध्या की गैंगस्टर अदालत में जज की छह वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। छुट्टी होने पर उसे लाने के लिए जज की पत्नी, ड्राइवर के साथ दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल के पास पहुंची थीं। जैसे ही दोनों कार से बाहर निकले तभी एक एसयूवी में सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

कहा कि आपके पति की अदालत में हमारा मुकदमा चल रहा है। आज हम जज साहब को ठीक कर देते हैं। इसके बाद आरोपियों ने जान की धमकी देते हुए चालक व जज की पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों ने भागकर जान बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर एसयूवी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसी तरह दोनों पीड़ित घर पहुंचे और वारदात की सूचना जज को दी। पुलिस ने बताया कि चालक की तहरीर पर हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। एसयूवी नीलिमा मल्होत्रा पत्नी मनुज मल्होत्रा निवासी जालपा नाला, फैजाबाद की निकली। मनुज पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें