फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-9-सूरज-फाइल फोटो।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। शुक्रवार की रात उतरौला रोड स्थित मझौवा पुल से पानी में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद तालाब में उतराता हुआ पाया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरदौरी निवासी सूरज (22) शुक्रवार की रात उतरौला रोड स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा पुल पर तालाब में कूद गया था। सूरज की बाइक व मोबाइल को मझौवा पुल पर पाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक, हल्का प्रभारी दीनानाथ सागर व अन्य पुलिस कर्मियों ने सूरज की खोजबीन शुरू कर दी। सूरज की खोजबीन में स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली गई लेकिन सूरज का कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह सूरज का शव उसी तालाब में उतराता पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें