फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर भिड़े अफसर, ...और फिर हार गए आईएएस, तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
मैदान पर पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अफसरों पर भारी पड़े। पुलिस वीक के आखिरी दिन हुए दोस्ताना क्रिकेट मैच में आईपीएस इलेवन ने आईएएस इलेवन को पटकनी दे दी। 15 दिन में आईएएस इलेवन की यह दूसरी हार है। तब आईएएस इलेवन की टीम सीएम इलेवन से मात खा गई थी।
विज्ञापन

2 of 15
उस दिन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जावीद अहमद ने भले ही मजाक में कहा था कि आईएएस हमेशा आईपीएस से हारते हैं, लेकिन रविवार को यह सच साबित हो गया।
विज्ञापन

3 of 15
आईएएस और आईपीएस इलेवन का मैच निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। आईपीएस इलेवन ने टॉस जीता और पहले आप की तर्ज पर आईएएस अफसरों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

 

4 of 15
आईएएस रविंद्र मांदर (फीरोजाबाद में एसडीएम) के शानदार 87 रन और सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार व राहत आयुक्त अनिल कुमार के कुछ आकर्षक शॉट्स को छोड़ दें तो ज्यादातर आईएएस खिलाड़ी तू चल मैं आता हूं की की शैली में बैटिंग करते रहे।

 
विज्ञापन

5 of 15
मुख्य सचिव की गैरमौजूदगी में आईएएस इलेवन की अगुवाई कर रहे नवनीत सहगल से कप्तानी पारी की उम्मीद थी। कमेंट्री बॉक्स से भी उन्हें सिक्सर किंग और खब्बू बल्लेबाज जैसे विशेषणों से नवाजा गया। लेकिन वे कुछ न कमाल न दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 15
आईएएस की टीम से विकेट कीपर प्रमुख सचिव दुग्ध विकास सुधीर एम बोबडे, सचिव मुख्यमंत्री पार्थसारथी सेनशर्मा, सचिव पीडब्ल्यूडी अनुराग यादव भी कुछ खास जौहर न कर सके।
विज्ञापन

7 of 15
153 रन का लक्ष्य लेकर उतरी आईपीएस टीम शुरुआत से ही पूरी तैयारी में नजर आई। डीजीपी जावीद अहमद की मैदान में मौजूदगी ने आईपीएस अफसरों का हौसला बनाए रखा। आईपीएस की सलामी जोड़ी के रूप में उतरे एडीजी कारागार डीएस चौहान और सीबीआई भोपाल में डीआईजी तरुण गाबा ने मैदान के हर ओर शॉट खेले।

8 of 15
आईएएस के नामी-गिरामी बॉलर विकेट के लिए तरस गए। कप्तान सहगल ने सलामी जोड़ी को तोड़ने के लिए कई बॉलरों को आजमाया लेकिन कामयाबी भुवनेश को मिली। भुवनेश ने चौहान का कीमती विकेट लिया। वह अर्धशतक बनाकर आउट हुए। आईएएस की ओर से विकेट लेने वाले वह अकेले खिलाड़ी रहे।

9 of 15
दूसरे विकेट के रूप में गाबा रन आउट हुए। बाकी काम आईपीएस टीम के कप्तान जावीद अहमद और धाकड़ बल्लेबाज व एसएसपी मुरादाबाद नितिन तिवारी ने कर दिया। उन्होंने लगातार दो छक्के जड़े और अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।

10 of 15
इस दौरान अफसरों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके परिजन भी मौजूद थे।

11 of 15
मैच देखने आए अफसरों के बच्चे।

12 of 15
मैच का मजा लेतीं अफसरों की पत्नियां।

13 of 15
अफसरों की पत्नियां।

 

14 of 15
अफसरों की पत्नियां।

 
विज्ञापन

15 of 15
सेल्फी लेते अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें