फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिएटर्स, कुहू स्पोर्ट्स, चारमीनार, ब्लैक, पर्पल, आर्यावर्त और ब्ल्यू ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वाधान में खेले जा रहे सिराज खान अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सात लीग मुकाबले खेले गए। इनमें द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब, कुहू स्पोर्ट्स, सीएएल ब्लैक, चारमीनार क्लब, सीएएल पर्पल, आर्यावर्त अकादमी और सीएएल ब्ल्यू ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पना फाउंडेशन की टीम 32.5 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई। राज शुक्ला ने चार विकेट लिए, जबकि रुद्र त्रिपाठी को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने 31.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। विजयी टीम से राज शुक्ला ने सात चौके की सहायता से 58 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दूसरे मैच में कुहू स्पोर्ट्स क्लब ने ब्लेज विलो क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज विलो ने सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में कुहू क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से हर्ष ने तीन विकेट चटकाए जबकि आदित्य ने 44 रन बनाए।
तीसरे मुकाबले में सीएएल ब्लैक ने सीएएल ग्रीन को नौ विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन की टीम ने सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में ब्लैक ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। विजयी टीम से आरुष सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि उत्कर्ष सिंह ने 33 गेंद में सात चौके छह छक्कों की बदौलत 81 रनों की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में चारमीनार क्रिकेट क्लब ने कंचन स्पोर्ट्स क्लब को 28 रनों से हराया। चारमीनार के 223 रनों के जवाब में कंचन की टीम 195 रनों पर ऑलआउट हो गई। विजयी टीम से अखिलेश यादव ने 68 गेंद में 13 चौके की बदौलत 102 रनों की पारी खेली।
प्रतियोगिता के पांचवेें मुकाबले में सीएएल पर्पल ने सीएएल ऑरेंज को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ऑरेंज ने 176 रन बनाए, जवाब में पर्पल ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। विजयी टीम से अर्श अफजल ने तीन विकेट चटकाए जब की यशवर्धन नेगी ने 61 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की बदौलत 75 रनों की शानदार पारी खेली।
छठे मुकाबले में आर्यावर्त क्रिकेट अकादमी ने यूपी रेंजर्स क्लब को छह विकेट से हराया। यूपी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। जवाब में आर्यावर्त ने चार विकेट खोकर 192 रन बनाए और जीत दर्ज की। विजयी टीम से आदर्श पाल ने चार विकेट चटकाए, जबकि शाश्वत गुप्ता ने 53 रन बनाए।
प्रतियोगिता के सातवें मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने सीएएल पिंक को 117 रनों से हराया। ब्ल्यू के 214 रनों के जवाब में पिंक की टीम 97 रनों पर सिमट गई। विजय टीम से मोहम्मद उमर और कुमार अभिनव ने 49-49 रनों की पारी खेली, जबकि फजील अहमद खान ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें