मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के हीरापुरवा के पास गोमती नदी में बाढ़ बचाव की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने और ग्रामीणों के फंसने का परिदृश्य दर्शाया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की लखनऊ टीम ने उपकमांडेंट नवीन शर्मा के नेतृत्व में यह ड्रिल की। इसमें जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, नागरिक पुलिस, जल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी शामिल रहे।
ड्रिल में व्यक्ति के डूबने, यात्री नौका पलटने जैसे परिदृश्य शामिल थे। बाढ़ में फंसे लोगों के सुरक्षित बचाव और निकासी का अभ्यास किया गया। अभियान में आधुनिक बचाव उपकरणों, नावों और विशेष आपदा प्रतिक्रिया तकनीकों का सफल प्रदर्शन हुआ। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम।
मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम।