फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर एक्सप्रेसवे पर एलईडी स्क्रीन लगा रही क्रेन पलटी, बड़ा हादसा बचा

Sun, 16 Nov 2025 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हाइडिल नहर चौराहे के पास क्रेन असंतुलित होकर एलईडी स्क्रीन के साथ पलट गई।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड पर शनिवार को एलईडी स्क्रीन लगाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हाइडिल नहर चौराहे के पास क्रेन असंतुलित होकर एलईडी स्क्रीन के साथ पलट गई। गनीमत रही कि घटना के समय यातायात रोक दिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जब एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी के कर्मचारी भारी-भरकम एलईडी स्क्रीन और लोहे के एंगल युक्त गेट को क्रेन की मदद से स्थापित कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन पलटकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एलिवेटेड रोड की कंक्रीट की रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे कानपुर रोड की पटरी पर आ गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई।
चूंकि एलईडी स्क्रीन लगाए जाने के कारण कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली लेन का यातायात रोक दिया गया था, इसलिए किसी राहगीर या वाहन को नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद, पलटी हुई क्रेन को हटाने और गिरे मलबे को साफ करने के लिए तुरंत दूसरी क्रेन मंगाई गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में निर्माण कंपनी पीएनसी के प्रति भारी रोष देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी निर्माण कार्य में शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। इससे पहले भी बंथरा और सरोजनी नगर क्षेत्रों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाइडिल नहर चौराहे के पास क्रेन असंतुलित होकर एलईडी स्क्रीन के साथ पलट गई।

हाइडिल नहर चौराहे के पास क्रेन असंतुलित होकर एलईडी स्क्रीन के साथ पलट गई।

हाइडिल नहर चौराहे के पास क्रेन असंतुलित होकर एलईडी स्क्रीन के साथ पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें