फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM को चिट्ठी, CPMT की निगरानी करे IIT

Sat, 28 Jun 2014 10:01 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने 20 जुलाई को होने वाले कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी-2014) पर निगरानी के लिए आईआईटी जैसे संस्थान की मदद लेने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखने की बात कही है।

पढ़ें- CPMT: केजीएमयू ने अभ्यर्थियों से मांगी माफी

अभ्यर्थियों ने केजीएमयू के सीपीएमटी सेल के अधिकारियों पर दोबारा होने वाली परीक्षा में भी गड़बड़ी करने का संदेह जताया है।

आईआईटी की हो निगरानी

भले ही एक तरफ केजीएमयू प्रशासन परीक्षा को सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने में लगा हुआ है, वहीं उस पर आरोप भी लगते जा रहे हैं।

इस बार कुछ अभ्यर्थियों ने पूरे परीक्षा सेल पर ही संदेह जताया है। उनका कहना है कि सीपीएमटी की आयोजन समिति पर एक और सुपरविजन किसी और अथॉरिटी से कराया जाए।

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईआईटी जैसे किसी संस्थान को इस परीक्षा में सुपरविजन करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

चुनौती बनी सीपीएमटी

केजीएमयू प्रशासन के लिए सीपीएमटी चुनौती बनता जा रहा है। पूरे जुलाई में परीक्षाओं का दौर चलेगा। परीक्षा नियंत्रक को 20 जुलाई को सीपीएमटी कराना है।

इससे पहले चार जुलाई से एमबीबीएस की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। केजीएमयू सहित इलाहाबाद, कन्नौज, आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में ये परीक्षाएं होंगी। इसी बीच 11 जुलाई को डीएम-एमसीएच परीक्षा की शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

एमबीबीएस में लगभग 650 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। डीएम-एमसीएच की 57 सीटों के लिए भी हजारों की संख्या में आवेदन आते हैं।

ये परीक्षा भी काफी संवेदनशील मानी जाती है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिंह का कहना है कि सभी परीक्षाएं सफलतापूर्ण आयोजित होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें