फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में कोविड जांच ठप, सौ मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में कोविड जांच ठप, सौ मरीज लौटे
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर जांच बंद रही। नमूने न लिए जाने से नाराज मरीज व तीमारदारों ने हंगामा किया। करीब सौ मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
अफसरों का कहना है कि पुराने करीब 1200 से अधिक नमूनों की जांच न होने से नए नमूने लेने पर रोक लगाई गई है।
बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ कोविड की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। अस्पताल निदेशक ने बीते दिनों सीएमओ व सिविल अस्पताल से आने वाले नमूनों की जांच कराने का दावा किया था।
विज्ञापन

इसके बाद सिविल अस्पताल और सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को जांच के लिए करीब एक हजार से अधिक नमूने भेजे गए। चार दिन बाद भी मरीजों की रिपोर्ट अपलोड नहीं हो पाई।
जांच का बोझ बढ़ने के चलते निदेशक ने बृहस्पतिवार को नमूना तक नहीं जमा करने दिया। इसके चलते करीब 100 लोग बिना जांच लौट गए।
कई ने निजी सेंटर पर जाकर नमूना दिया तो कई मरीजों ने दूसरे सरकारी अस्पतालों में जाकर नमूना दिया। वहीं, अफसर लैब में बैठकर पेंडिंग नमूनों की रिपोर्ट अपलोड कराने में दिनभर जुटे रहे।
अस्पताल सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, पहले आए नमूनों की जांच कराकर रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। जांच बंद नहीं हुई है। पुराने नमूनों की जांच के बाद नए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट भी संदेह के घेरे में
बलरामपुर अस्पताल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी संदेह के घेरे में है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनभर मामले ऐसे सामने आए हैं। इसमें मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव व चंद घंटों बाद दोबारा जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसके चलते मरीज की दो दफा डायलिसिस भी करा दी जा रही है। ऐसे में जांच रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कई ऐसे संदिग्ध हैं जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इससे मरीज व डॉक्टर दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें