फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के 46 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, 46 नए मरीज मिले
विज्ञापन

राजधानी में कोेरोना फिर रफ्तार पकड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन इसके मरीज बढ़े हैं। बुधवार को 32 केस मिले थे तो बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 40 था। अब शुक्रवार को 46 नए मरीज मिले थे। इसमें 28 पुरुष व 18 महिलाएं हैं। उधर, स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 16 मरीज ही ठीक हुए।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रेड जोन वाले इलाकों चिनहट, सरोजनीनगर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों में आठ-आठ पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा सात मरीज इंदिरानगर में मिले हैं। अलीगंज में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एनके रोड में पांच संक्रमित मिले, जबकि सिल्वर जुबली में चार और आलमबाग में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहनलालगंज, गोसाईगंज व रेडक्रॉस में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में पांच पॉजिटिव मिले। यात्रा से लौटे पांच लोग पॉजिटिव मिले। इसी तरह सर्दी-जुकाम और बुखार के बाद जांच कराने में आठ लोग संक्रमित निकले। एक मरीज की दोबारा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएचसी की आरआर टीम अलर्ट
कोरोना के मामले बढ़ते देख अफसरों ने आरआरटी टीम को अलर्ट कर दिया है। सभी सीएचसी पर आने वाले मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड पर जांच का ग्राफ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक इन जगह पर सिर्फ रैंडम सैपलिंग हो रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, हर सीएचसी पर दो आरआर टीम लगी है। एक केस मिलने पर 25 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर जांच कराई जा रही है। जिले में इस वक्त 42 आरआर टीमें हैं, जिन्हें जरूरत पर बढ़ाया जाएगा।
भर्ती होने वाले मरीज निकलने लगे पॉजिटिव
सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। बीते 24 घंटों में बलरामपुर व सिविल अस्पताल में वे मरीज संक्रमित मिले, जो दूसरी बीमारी का इलाज कराने आए थे। इनमें से दो केस बलरामपुर अस्पताल व एक सिविल में निकला। हल्के लक्षण के चलते तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

फिर से एक्टिव हुआ आइसोलेशन वार्ड
सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों के पॉजिटिव निकलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। करीब चार माह से ये एक्टिव नहीं थे। इसकी वजह भर्ती होने वाले एक भी मरीज का पॉजिटिव न मिलना अब मरीजों के पॉजिटिव निकलने पर सिविल में 30 बेड का आइसोलेशन व बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने संग ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें