फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड: ट्रक चालक और क्लीनर तीन दिन की रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

Sat, 03 Aug 2019 12:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़िता के कार को मारी ट्रक ने टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की कार में टक्कर मारने के आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने को मंजूरी मिली है। बता दें कि सीबीआई की ओर से लोक अभियोजक रामबाबू कन्नौजिया ने आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी में दिए जाने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी, जिस पर फैसला लिया गया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक चालक आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला ने सुनवाई के बाद मामले को दिल्ली स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए ट्रक चालक और क्लीनर को तीन अगस्त को दिल्ली की अदालत में पेश करने के लिए एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया।
 
इस बीच सीबीआई के लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त के अपने आदेश में संशोधन करते हुए एक्सीडेंट के मामले के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। इस पर अदालत ने दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाने के आदेश को स्थगित कर दिया। साथ ही उन्हें सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश देते हुए पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें