फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो की लखनऊ जयपुर फ्लाइट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से जयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पहली अगस्त से बंद हो गई। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से फ्लाइट 6ई 451 शाम 4.30 बजे रवाना होकर एक घंटे 20 मिनट में शाम 5.50 बजे जयपुर पहुंचती थी। जयपुर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 454 शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर शाम 7.35 बजे अमौसी पहुंचती थी। पहली अगस्त से इसकी बुकिंग बंद कर दी गई। हालांकि, इस रूट पर अभी एयर इंडिया की फ्लाइट चल रही है। जयपुर से लखनऊ आने वाला विमान एआई 9691 सुबह 5.55 बजे चलकर सुबह 7.45 बजे अमौसी पहुंचता है। वहीं, लखनऊ से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 9692 सुबह 8.10 बजे उड़ान भरकर सुबह 9.45 बजे जयपुर पहुंचती है। इससे पहले कोच्चि व रायपुर की फ्लाइटें भी बंद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें