- ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमावली लागू करने के लिए यूपी सरकार ने क्या सख्ती की?
- धर्म स्थलों पर क्या प्रशासन की लिखित अनुमति लेकर लाउड स्पीकर लगाए गए हैं? अगर नहीं तो सरकार इन्हें हटाने के लिए क्या कर रही है?
- धर्म स्थलों पर बिना लिखित अनुमति लाउड स्पीकर लगने देने वाले अधिकारियों पर क्या एक्शन लिया गया?
- जो अधिकारी नियमावली लागू करवाने में विफल रहे, उनकी जवाबदेही कैसे तय हो?
- प्रदेश में अब तक बिना अनुमति लगे कितने लाउडस्पीकर धर्म स्थलों से हटाकर नष्ट किए गए?
- दिन-रात शोर-शराबे के साथ निकाले जा रहे धार्मिक जुलूसों, यात्राओं व बारातों पर क्या कार्रवाई की?
- ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें सरकार कैसे स्वीकार कर रही है?