फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक झगड़े से परेशान दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

Thu, 02 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के मल्लाही टोला विश्वास नगर में बुधवार सुबह 10 बजे घरेलू विवाद की वजह से पति-पत्नी मो. एहसान (30) और राबिया (25) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि मो. एहसान की घर के पड़ोस में ही किराने की दुकान है। वो अपनी पत्नी राबिया, छोटे भाई मोहम्मद जीशान व उसकी पत्नी फिजा और माता-पिता के साथ रहते हैं। दोनों भाइयों व परिवार के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मोहम्मद एहसान और उनकी पत्नी राबिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल मेंं भर्ती कराया। पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से घटना का पता चला। पुलिस जब दंपती के घर पहुंची तो मोहल्ले वालों ने बताया कि सब लोग अस्पताल गए हैं। इसके बाद पुलिस बलरामपुर अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत की। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें