फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है पेड़ से लटके दंपति की मौत का राज़?

Wed, 18 Jun 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बाहर आम के पेड़ से लटके मिले दंपति की मौत का राज गहराता ही जा रहा है। मौत के कारणों को लेकर अब भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र के मूसेपुर गांव में सोमवार को फांसी पर लटके मिले दंपती के शव की घटना को लेकर परिवारीजनों ने कोई आरोप भले ही न लगाए हों, लेकिन उनकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं अभी भी बरकरार हैं।

महिला संग रेप होने की आशंकाओं को देखते हुए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है साथ ही विसरा भी सुरक्षित किया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण हैंगिग निकला है।
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक के परिजन कह रहे खुदकुशी है

गौरतलब है कि मूसेपुर गांव निवासी शंभू (45) व उसकी पत्नी कमला देवी (40) के शव सोमवार देर शाम गांव के पास आम के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले थे।

घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। डीएम व एसपी ने मौका मुआयना किया था। घटना के सिलसिले में परिवारीजनों की ओर से फिलवक्त कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।

मृतक का पिता व बेटा कौशल घटना को खुदकुशी मान रहे हैं। लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने से पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

ये भी हो सकती है एक वजह

पुलिस ने लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर उनकी निगरानी में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

जिसके चलते पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। महिला संग रेप जैसी किसी अनहोनी के कारणों को स्पष्ट करने के लिए विशेषज्ञों की
टीम ने स्लाइड भी ली है।

एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि मामले को हर पहलू से बेहद गंभीरता से लिया गया है। जांच में पता चला कि पति-पत्नी में अक्सर आपसी झगड़ा भी होता था। घरवाले भी मामले को खुदकुशी ही मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें