लखनऊ। उप निदेशक कार्यालय के नियोजन विभाग में तैनात अपर सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कर्मचारी विजय लक्ष्मी व उनके पति आकाश दीप सोनकर पर पिटाई का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
संतोष कुमार के अनुसार, नौ जून को दोपहर दो बजे वह जनगणना कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्हें विजय लक्ष्मी के जनगणना अभिलेखों में अंकन सही नहीं मिला। काम सही करने की बात कहने पर विजय लक्ष्मी ने मना कर दिया। उनके पति आकाश ने गाली-गलौज कर उनकी पिटाई की। विजय लक्ष्मी ने भी उन्हें पीटा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कर्मचारी रेखा रानी और अभिषेक मिश्रा ने बीच-बचाव कर बचाया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।