फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी कराने के लिए स्टोर से चुराए गए 50 पुराने मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बिजली चोरी कराने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह के लोग तालकटोरा पावर हाउस के स्टोर से 50 पुराने मीटर चुरा ले गए। इस मामले में तालकटोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विभागीय लोगों के अनुसार, गिरोह पुराने मीटर की मशीन धीमी कर नए मीटर में लगाता है। इससे 1000 यूनिट बिजली की खपत 200 से 300 यूनिट ही दर्ज होती है। नए मीटरों में पुराने मीटर की मशीन को लगाने का गिरोह पहले भी पकड़ा जा चुका है। मीटर इकाई के अवर अभियंता माहिर अहमद ने पुलिस को बताया कि चोरी 2 जून को शाम करीब छह बजे हुई। अज्ञात चोर बोरी में भरकर करीब 50 मीटर ले गए। पहले भी अज्ञात लोगों ने मीटर चोरी करने का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर कुलदीप मिश्र ने बताया कि पावर हाउस के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें