फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 63 लाख की हेरोइन और अफीम के साथ दंपती गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी दंपती।
विज्ञापन
लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 310 ग्राम हेरोइन और 135 ग्राम अफीम के साथ ठाकुरगंज के दौलतगंज निवासी दंपती श्रवण कुमार निषाद और मीना देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एएनटीएफ के इंस्पेक्टर दर्शन यादव के अनुसार, दोनों को रविवार को दौलतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। केस लड़ने और घरेलू खर्च चलाने के लिए उन्होंने दोबारा अफीम और हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी थी। आरोपियों के गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों के पास से एक मोबाइल और 2,860 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें