फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, मंत्री आशुतोष टंडन व मेयर ने किया हवन

Mon, 09 Sep 2019 10:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री आशुतोष टंडन के साथ हवन करतीं मेयर संयुक्ता भाटिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के दुबग्गा में सोमवार को देश के पहले इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी पहुंचीं। दुबग्गा इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग डिपो में पहुंचे मंत्रियों ने हवन व पूजा करा कर स्टेशन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लखनऊ में दुबग्गा डिपो स्थित कार्यशाला में देश का पहला इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हुआ है। नगरीय परिवहन निदेशालय के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद चार्जिंग स्टेशन से बची 26 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का शुभारंभ हो जाएगा। इनमें 12 बसें दुबग्गा से कैसरबाग होकर चारबाग के लिए वहीं 14 बसें लखनऊ दर्शन कराने को चलने लगेंगी।
विज्ञापन

सिटी बस - फोटो : amar ujala
इन बसों के संचालन से पुराने शहर ठाकुरगंज एवं चौक से चारबाग एवं गोमतीनगर का आवागमन सुगम हो जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में 10.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 7.82 करोड़ चार्जिंग शेड के निर्माण और 2.40 करोड़ रुपये बिजली कनेक्शन लेने में लगे। अब एक साथ 24 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चार्ज हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें