फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष कॉलेजों में प्रवेश का अंतिम मौका: नीट यूजी की चौथे चरण की काउंसिलिंग 26 व 27 को

Sun, 17 Apr 2022 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयुष कॉलेजों में चौथे चरण की काउंसिलिंग के लिए तारीखें घोषित कर दी गई हैं। खाली सीटों पर 19 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आयुष (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी) कॉलेजों में खाली सीटों के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग 26 व 27 अप्रैल को होगी। इसके लिए 19 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकेगा। आयुष कॉलेजों में सरकारी क्षेत्र की सभी सीटें भरी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


दो चरण की काउंसिलिंग और माप राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद निजी क्षेत्र की करीब एक हजार सीट खाली रह गई हैं। ऐसे में चौथे चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसके जरिए बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश लिया जा सकेगा।

आयुर्वेद निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि केंद्र से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में खाली सीटों के लिए 19 अप्रैल से पंजीयन शुरू होगा। पंजीयन के बाद राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैनीमैन चौराहा, गोमती नगर में काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें