फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्ती: आज से शुरू चौथी काउंसलिंग

Thu, 18 Sep 2014 10:56 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए चौथी काउंसलिंग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होगी। पहले दिन विज्ञान व दूसरे दिन गणित शिक्षक पद की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर डायटों पर पहुंचना होगा। जानकारों के मुताबिक करीब 10,800 शिक्षकों के पद खाली हैं। इस बार काउंसलिंग के लिए 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, बैंक में जमा ई-चालान की रसीद, सभी शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, जाति, निवास, विशेष आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दो टिकट लगे लिफाफे तथा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

खाली पदों की संख्या 10 हजार से भी ज्यादा

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने निर्देश दिए थे कि सीटीईटी में 82 अंक पाने वाले काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेते हुए जुलाई में काउंसलिंग शुरू की गई थी।

अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी 10 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसलिए शासन स्तर पर चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की सहमति बनी है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को भेजे निर्देश में कहा है कि तीसरी मेरिट में शामिल अभ्यर्थी यदि चौथी काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है तो उसकी श्रेणी में पद रिक्त होने की दशा में उसके चयन पर विचार किया जाएगा। पद उपलब्ध न होने पर ऐसे अभ्यर्थियों का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

होगी सभी पद भरने की उम्मीद

बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में आधे पदों 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे।

इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराने के बाद भी सभी पद नहीं भर सके हैं। पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई जिसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई जिसमें 9500 काउंसलिंग कराने पहुंचे। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को कराई गई। अब चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें