फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्षदों ने की सिल्ट न उठने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ बैठक में बृहस्पतिवार को जोन सात के वार्डों के पार्षदों ने नाला सफाई और सिल्ट उठान में ढिलाई की शिकायत की। सफाई के लिए संसाधन बढ़ाने और मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार की भी बात कही।
विज्ञापन

बैठक में दो वार्डों में से महिला पार्षद के बजाय उनके पति प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। इनमें इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड से हरीश अवस्थी और शहीद भगत सिंह वार्ड से अरविंद यादव थे। पार्षदों ने यह भी सुझाव रखा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटने का अभियान चलाया जाए। कई पार्षर्दों ने वार्ड में मॉडल वेंडिंग जोन बनाने की मांग की। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अशोक कुमार उपाध्याय, लोहिया नगर वार्ड से राकेश मिश्रा, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से भूपेंद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें