लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर प्रस्तावित एलडीए की आईटी सिटी योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान पथ से सीधे जुड़ने वाली योजना के अंदर की सड़कों का काम जुलाई से शुरू हो जाएगा।
बृहस्पतिवार को ए-स्क्वायर कंपनी के विवेक अग्रवाल व अंश अग्रवाल ने मोहारी खुर्द गांव में अपनी लगभग 20 बीघा भूमि प्राधिकरण को लैंड पूलिंग से देते हुए अनुबंध किया। वीसी प्रथमेश कुमार ने इसकी प्रति सौंपी।
संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि पांच गांवों के 39 भू-स्वामियों ने 300 बीघा से अधिक जमीन लैंड पूलिंग से निशुल्क देने के आवेदन दिए हैं। वीसी ने कहा कि मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा को ले-आउट के मुताबिक विकास कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मोहारी खुर्द गांव में साइट ऑफिस बनाने का काम चल रहा है।