फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी ऑनर्स और बीकॉम में दाखिले के लिए काउंसलिंग की डेट जारी, भरनी होगी एडवांस

Wed, 14 Aug 2019 03:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

लविवि में एलएलबी ऑनर्स और बीकॉम की खाली सीटों पर दाखिले का एक मौका और दिया जा रहा है। जो चयनित अभ्यर्थी किन्हीं कारण से दाखिला नहीं ले सके थे, वे भी इस विशेष काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग बुधवार से शुरू होगी।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को 14 से 19 अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरना होगा। इसके बाद 22 अगस्त को सीट आवंटन होगा। आवंटित अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए 22 से 26 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में जल्द दाखिले होने से इस साल करीब चार सौ विद्यार्थियों ने प्रवेश निरस्त कराया है। बीए और बीएससी के साथ एलएलबी में 20 और बीकॉम की भी 108 सीटें खाली हो गई हैं। कुलपति की मंजूरी के बाद इन पर दाखिले के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भरनी होगी एडवांस फीस

प्रतीकात्मक तस्वीर
बीए और बीएससी में निरस्त दाखिलों की संख्या इससे ज्यादा है, लेकिन वहां पर विषय और वर्ग की संख्या ज्यादा होने से काउंसलिंग नहीं की जा रही है। बीकॉम में काउंसलिंग सिर्फ सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में ही की जा रही है।

अभ्यर्थियों को 200 रुपये पंजीकरण और 3000 रुपये एडवांस फीस के रूप में जमा करने होंगे। इसके बाद ही वे काउंसलिंग में शामिल किए जाएंगे। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी दाखिला नहीं लेगा तो फिर एडवांस फीस वापस नहीं की जाएगी। पंजीकरण के समय 12वीं की मार्क्सशीट भी अपलोड करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें