राजधानी में प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। टायफायड के मरीज की हालत नाजुक बताकर आईसीयू में भर्ती किया गया।
मनमाना इलाज और जांच की गई। मरीज की हालत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल जाने की सलाह दे दी।
मरीज ने इलाज के कागजात मांगे तो उसे अस्पताल से भगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएमओ और एसएसपी से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।