नगर पंचायत अमेठी के बाद अब नगर पंचायत इटौंजा में भी चेयरमैन व
अधिशासी अधिकारी की साठगांठ से लाखों की गड़बड़ी किए जाने का मामला तूल
पकड़ने लगा है।
नगर पंचायत के दस में से छह वार्डों के सभासदों ने चेयरमैन
पर सरकारी धन की बंदरबांट व विकास कार्यों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते
हुए मुख्यमंत्री व डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने व
चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग उठाई है।
इटौंजा
के वार्ड चार के सभासद छोटे रावत, वार्ड वार्ड तीन की नीलम कनौजिया, वार्ड
पांच की अनीता द्विवेदी, वार्ड सात के संजय कुमार मिश्रा, वार्ड नौ की
सुमनलता वर्मा, वार्ड दस के नवीन पांडेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष पवन गुप्ता
पर अधिशासी अधिकारी के साथ मिलीभगत कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के
क्रियान्वयन में लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि
चहेतों को फायदा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत की जमीनों पर नगर पंचायत की मद
से लाखों का खर्च कर सरकारी धन की बंदरबाट की गई है।
इसके साथ ही सफाई,
मार्ग प्रकाश व्यवस्था सहित कई योजनाओं में भी बड़े स्तर पर घपलेबाजी कर
सौर ऊर्जा उपकरण लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया।