फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 4891 मरीज पूरी तरह हुए ठीक, 217 लोगों की अब तक हुई मौत:अमित मोहन प्रसाद

Mon, 01 Jun 2020 04:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
Amit Mohan Prasad - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 60 फीसदी है। अभी तक कुल 8361 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 5030 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 3109 एक्टिव कोविड पॉजिटिव का इलाज जारी है। सोमवार को 296 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। जबकि पांच मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में नोएडा में 27, संत कबीर नगर और गोरखपुर में 24 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 5030 मामले पूरी तरह ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। करीब 220 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। हमारा रिकवरी रेट 59.71 प्रतिशत है। 
 
उन्होंने बताया कि कल 5-5 सैंपल के 847 पूल लगाए गए। जिसमें से 100 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई है। 10-10 सैंपल वाले 111 पूल लगाए गए, जिसमें से  20 पूल में पॉजिटिविटी पाई गई है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 373 नए मामले आए हैं, जबकि यूपी में कुल सक्रिय मामले 3083 हैं। कल 8642 सैंपल की जांच की गई है, टेस्टिंग को लगातार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आइसोलेशन वार्ड में इस समय 3141 मरीज हैं, इनमें से 60 मरीज इस समय ऑक्सीजन पर हैं और 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 8472 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें