फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: यूपी में मिले रिकॉर्ड 2984 संक्रमित, प्रदेश में कुल 22452 सक्रिय मरीज

Sat, 25 Jul 2020 06:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। बीते तीन दिन से अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन रहा है। शनिवार को 2984 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद एक दिन में अधिकतम कोरोना मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड बन गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को 2712 और गुरुवार को 2529 मरीज मिले थे। राजधानी लखनऊ में भी शनिवार को 429 मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22452 है। जबकि 39903 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 1387 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ में 429, नोएडा में 85, गाजियाबाद में 101, कानपुर नगर में 171, मेरठ में 49, वाराणसी में 164, झांसी में 47, आगरा में 18, प्रयागराज में 82, गोरखपुर में 93, जौनपुर में 61, बरेली में 36, बलिया में 174, मुरादाबाद में 49 और बुलंदशहर में 10 नए मरीज मिले।

वहीं अलीगढ़ में 42, हापुड़ में 11, बाराबंकी में 59, संभल में 41, हरदोई में 37, सहारनपुर में 26, देवरिया में 16, अयोध्या में 42, मथुरा में 43, गाजीपुर में 47, संतकबीरनगर में 53, चंदौली में 37, बस्ती में 46, मुजफ्फरनगर में 23, रामपुर में 07, फिरोजाबाद में 19, बिजनौर में 02 और मैनपुरी में 43 नए मरीज सामने आए।

साथ ही उन्नाव में 22, आजमगढ़ में 74, इटावा में 22, शाहजहांपुर में 31, बागपत में 09, सिद्धार्थनगर में 17, कन्नौज में 41, सुल्तानपुर में 21, कुशीनगर में 20, सोनभद्र में 33, मऊ में 18, फर्रुखाबाद में 19, गोंडा में 28, पीलीभीत में 41, अमेठी में 12, शामली में 09, मिर्जापुर में 15 और अमरोहा में 04 मरीज मिले।

फतेहपुर में 09, कासगंज में 14, बदायूं में 23, लखीमपुर खीरी में 29, कौशांबी में 07, बहराइच में 04, औरैया में 41, जालौन में 06, एटा में 05, हाथरस में 07, बांदा में 21, प्रतापगढ़ में 08, ललितपुर में 36, महोबा में 25, सीतापुर में 13, हमीरपुर में 10, बलरामपुर में 12, अंबेडकरनगर में 08, कानपुर देहात में 03 और चित्रकूट में 15 मरीज मिले हैं। 

इसके अलावा 2191 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 39 मरीजों की मौत हुई है। 

इन जिलों में हैं सर्वाधिक एक्टिव मरीज 
जिले मरीज
लखनऊ 3317
कानपुर नगर 1662
वाराणसी 1188
झांसी 953
गाजियाबाद 913
नोएडा 897
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें