राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और हालात के बेकाबू होने के कारण शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है।
वहीं, डॉ. मधु सक्सेना को लखनऊ के सिविल अस्पताल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को यहां से हटाकर राजनारायण लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।