फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य 31 मार्च तक स्थगित

Sat, 21 Mar 2020 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ‘कोरोना वायरस’ के प्रकोप के मद्देनजर सरकार ने रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिए हैं। राज्य लोक सेवा अधिकरण में भी सभी मामलों की सुनवाई 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


महानिरीक्षक निबंधन मिनिस्ती एस ने कहा कि संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए अक्सर निबंधन दफ्तरों में बड़ी संख्या में क्रेता और विक्रेता आते हैं। इससे भीड़ एकत्र हो जाती है। ऐसे में कोरोना के फैलने की आशंका ज्यादा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 31 मार्च तक संपत्तियों की रजिस्ट्री से संबंधित कार्य को स्थगित कर दिया गया है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उधर राज्य लोक सेवा अधिकरण की निबंधक प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयोग में 23 से 31 मार्च तक के बीच होने वाली सभी सुनवाइयों को स्थगित कर दिया गया है। इस अवधि में कार्यालय सिर्फ 12 बजे तक ही खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें