कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मामूली सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को भी लोग संक्रमित मानकर अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मदद करते हुए न सिर्फ उसकी जांच कराई बल्कि अफवाह को शांत कर लोगों को चेतावनी दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई व नौकरी कर रही एक छात्रा कोरोनो से संक्रमित हो गई है और उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया है।
लोगों ने बताया कि कोरोना की दहशत से मकान मालिक ताला बंद कर परिवारीजनों के साथ कहीं भाग गया है। संक्रमित लड़की को मुहल्ले से बाहर करने के लिए पड़ोस में लोग मकान के बाहर एकत्र हैं।