फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में कोरोना के 110 नए मरीज, कुल 2895 संक्रमित, छह की मौत

Wed, 06 May 2020 12:35 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2895 हो गई है। मेरठ में एक और मौत हो गई है। मेरठ में कोरोना अब तक 8 लोगों की जान ले चुका है। झांसी में भी एक मौत हुई है जबकि प्रदेश में अब तक 805 पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़े हर अपडेट-
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 110 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

यूपी में मंगलवार को 110 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 2895 हो गई है। लेकिन 185 मरीजों डिस्चार्ज करने का रिकार्ड भी बना। 

आगरा में 19 केस और पॉजिटिव मिले
आगरा में मंगलवार को 19 केस और पॉजिटिव मिले हैं। अब 640 मरीज हो गए। इनमें 399 भर्ती हैं। 241 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि आगरा में 15 की मृत्यु भी हो चुकी है।
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना के 11 और नए मरीज मिले
मेरठ में मंगलवार रात को कोरोना के 11 और नए मरीज मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। इनमें 55 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मैनपुरी में महिला को कोरोना पॉजिटिव
संक्रमण मुक्त हुए मैनपुरी जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मंगलवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम महेंद्र सिंह ने जनता से अपील की है कि लोग घरों में रहें और बाहर से आने वाले होम आइसोलेशन में रहें। घरों से बाहर न निकलें।

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना
नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए तीन व्यक्तियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई है। 

फिरोजाबाद में 10 नए केस और मिले 
फिरोजाबाद में मंगलवार को कोरोना के 10 नए केस और मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या अब 167 हो गई है। फिरोजाबाद में दो मौतें हो चुकी हैं। आज मिले संक्रमितों में सरकारी कर्मचारी की पत्नी भी शामिल है।

गाजियाबाद में सात नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 102
गाजियाबाद में मई महीने में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। सिर्फ पांच दिन में 29 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें एक महिला व एक पुरुष की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को सात नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 102 हो गई है।

गौतमबुद्ध नगर में 13 नए मरीज मिले
यूपी के गौतमबुद्ध नगर में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों और एक बच्चे सहित 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 192 हो गई है। 

सहारनपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 80 लोग गिरफ्तार 
सहारनपुर में मंडी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन फिर भी लोग बेखौफ होकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंडी पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। उठक-बैठक और पुशअप भी करवाया। क्षेत्र में बिना वजह घूम रहे 50 लोगों को रेड कार्ड भी दिया गया है। 

वाराणसी में कोरोना के चार नए मरीज मिले
यूपी के वाराणसी में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। पोस्टमैन के परिवार के दो और दो सिगरा के एडवोकेट के संपर्क में आने वाले कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कुल संख्या 68 पहुंची।

मेरठ में कोरोना संक्रमण से 8वीं मौत
यूपी के मेरठ में कोरोना संक्रमण से 8वीं मौत हो गई है। ब्रह्मपुरी इलाके के 30 वर्षीय युवक की मेरठ मेडिकल में सोमवार देर शाम मौत हुई थी। मंगलवार को उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता ने पुष्टि की है।

न्यूट्रिमा अस्पताल की ओपीडी सील
लखनऊ के न्यूट्रिमा अस्पताल के सीनियर डॉक्टर द्वारा कोरोनावायरस मरीज का उपचार करने के बाद अस्पताल की ओपीडी को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टर को भी क्वारंटीन किया गया है।

बांदा में डॉक्टर समेत 10 संक्रमित
बांदा में एक डॉक्टर समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब बांदा जिले में संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है, जिसमें से चार लोग ठीक हो चुके हैं। नए संक्रमितों में से सात बांदा जिले के हैं, जबकि तीन चित्रकूट के रहने वाले हैं। 

आगरा में 9 और संक्रमित
आगरा में 9 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि की। जिले में अब 630 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

सिद्धार्थनगर में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
गोरखपुर मंडल के सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 10 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब इस जिले में  कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। इसकी पुष्टी सीएमओ डॉ सीमा राय ने की है।

गरीबों का पैसा हड़पने वाले बौखला रहे हैं: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार आपदा के समय एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित हुआ। अपने शासन काल में गरीबों, महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़पने वालों को आज ये रकम उन गरीबों के खाते में पहुंचते देख बौखलाहट हो रही है। 

ग्रेटर नोएडा: जिम्स में हडताल पर बैठे पैरामेडिकल स्टाफ
ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में छह स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की खबर मिलते ही पैरामेडिकल स्टाफ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कोरोना रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी। 

टीम-11 के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की बैठक 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाई गई कोविड 19 टीम-11 के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

पिछले तीन दिनों में वापस आए 50 हजार मजदूर
लॉकडाउन के कारण देश के अन्य हिस्सों में फंसे मजदूरों को वापस यूपी लाने के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्च के पहले चरण में 27-29 तारीख के दौरान 6.5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को वापस लाया गया। हमने उनके इलाज और खान-पान की व्यवस्था की। वहीं दूसरे चरण, यानी पिछले तीन दिनों में 50 हजार से भी ज्यादा प्रवासी मजदूरों को वापस लाया जा चुका है।
 

मेरठ: भाजपा पार्षद का छोटा भाई संक्रमित
मेरठ शहर के वार्ड 69 के भाजपा पार्षद के छोटे भाई में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित को अपने साथ कोविड अस्पताल ले गई और आइसोलेट करा दिया गया है। भाजपा पार्षद शहर के शीशमहल इलाके में रहते हैं। नगर निगम की टीम क्षेत्र को सैनिटाइज करने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इलाके को नया हॉटस्पॉट मानते हुए सील कर दिया है।

बुलंदशहर में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। वहीं तीन मरीज कोरोना से जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बुलंदशहर में एक मरीज की पहले मौत हो चुकी है, जबकि 35 का उपचार चल रहा है। 

झांसी में कोरोना से पहली मौत
कोरोना वायरस से झांसी में आज पहली मौत हुई है। 63 साल के बुजुर्ग सोमवार को अपने घर में गिर गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कुशीनगर में संक्रमण का पहला मामला
कुशीनगर में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। यह जिला अभी तक ग्रीन जोन में था, यहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि हाटा तहसील क्षेत्र के बेलवनिया में यह मरीज मिला है। मरीज एक 16 साल की लड़की है, जो कानपुर से आई थी।
विज्ञापन


आगरा में खुलेंगी शराब की दुकानें
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा में आज से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुलेंगी। देहात इलाकों में देसी, अंग्रेजी व बीयर की बिक्री होगी। शर्त यह है कि दुकानें उन्हीं इलाकों में खुलेंगी जहां कोई संक्रमित नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें