प्रदेश में 114 नए मरीज, कुल 3214 संक्रमित
कोरोना वायरस संक्रमण से आगरा में 23 वीं मौत
हरीपर्वत क्षेत्र के 75 वर्षीय गुर्दा रोगी की छह मई को हुई मौत के बाद शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। उन्हें चार मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालांकि प्रशासन ने इनकी मौत की सूचना जारी नहीं की है।
The migrant workers are distressed. The way they are being treated by the Centre and State Governments is very wrong. Not even proper food and accommodation is being arranged for them: Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati pic.twitter.com/rbjlifVcr1
बिजनौर में मिले सात नए मरीज
बिजनौर जिले में शुक्रवार को सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 20 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 19 एक्टिव केस हैं।
फतेहपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव
फतेहपुर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर का पहला कोरोना मरीज नया पुरवा, थाना जाफरगंज, ब्लॉक खजुहा का निवासी है। इससे पहले तक जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं था।
गौतमबुद्धनगर में 11 नए संक्रमित
गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सभी लोग पहले से ही क्वारंटीन थे। शुक्रवार सुबह प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें जिम्स और शारदा कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव आए लोगों में कुछ स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।
बुलंदशहर का एक युवक निकला संक्रमित
बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 61 हो गई है। युवक ने खुर्जा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में जांच करवाई थी। गुरुवार रात लैब द्वारा जारी रिपोर्ट में मरीज पॉजिटिव पाया गया। मरीज को निजी अस्पताल से कोविड एल-1 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
झांसी में कोरोना से दूसरी मौत, रोडवेज बस का चालक संक्रमित
झांसी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण दूसरी मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं श्रमिकों को छोड़ने गई रोडवेज बस का चालक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।
नोएडा में कोरोना से पहली मौत
नोएडा में कोरोना संक्रमण से पहली मौत की खबर है। नोएडा सेक्टर 22 के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग की ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में शुक्रवार सुबह तीन बजे मौत हो गई।
नोएडा सैमसंग मोबाइल फैक्टरी में काम शुरू
नोएडा स्थित सैमसंग मोबाइल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक बार फिर काम शुरू किया गया। करीब 3000 कामगारों को बसों से फैक्टरी लाया गया। मालूम हो कि सरकार ने कम श्रमिकों के साथ फैक्टरियों को फिर से काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।
Noida: Samsung mobile factory has resumed its work today with around 3000 workers who were brought to factory by buses. Government has allowed factories to operate with reduced workforce. pic.twitter.com/M7Gn8zPYOJ
गोरखपुर में सड़कों पर रौनक
गोरखपुर में स्टेशनरी, मोबाइल की दुकानें, मोटर वर्कशॉप समेत आठ तरह की नई सेवाओं को छूट मिलने के बाद अब सड़कों पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को शुरूआती दो दिनों की तुलना में पैदल, मोटरसाइकिल और कार वालों की संख्या ज्यादा दिखी।
वहीं जिन्हें छूट दी गई है उनमें से आधे से भी कम प्रतिष्ठानों पर भीड़ है, जबकि बाकी पर अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं घोषकंपनी, गोलघर, काली मंदिर, असुरन, मोहद्दीपुर आदि इलाकों में पुलिस ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्ती कर उन्हें बंद करा दिया है।
मेरठ में कोरोना से 11वीं मौत
मेरठ में शुक्रवार को भाजपा नेता के बाद एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई है।
गुजरात से कासगंज पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
गुजरात के अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1209 श्रमिकों को लेकर शुक्रवार सुबह कासगंज रेलवे जंक्शन पहुंची। इन श्रमिकों में बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, जौनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, इटावा, मैनपुरी, औरैया आदि जिलों के लोग शामिल हैं।
Noida: Social distancing norms were flouted at the vegetable market in Sector 88 as a huge crowd made purchases their, earlier tonight. Secretary of the market committee says, "We'll issue 100-150 passes from tomorrow,only those cart pullers will be allowed entry into the market" pic.twitter.com/GMpqVFDHgP