फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP Live: मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 116

Wed, 01 Apr 2020 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। मेरठ में 72 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गोरखपुर में एक 25 साल के युवक की रिपोर्ट में कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
 यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 01-Apr-2020

लखनऊ की मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ की तीन मस्जिदों में ठहरे कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और बांग्लादेश के 23 नागरिकों के खिलाफ बुधवार को कैसरबाग, काकोरी व मड़ियांव थाना में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर में विदेशी नागरिकों के साथ मस्जिदों में उन्हें ठहराने वाले मुतवल्लियों और केयरटेकर को भी आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विदेशी नागरिकों के वीजा निरस्त करने और उन्हें उनके देश वापस भेजने के लिए दूतावास से संपर्क किया गया है।

07:33 PM, 01-Apr-2020

मुरादाबाद में छुपे बैठे थे दिल्ली मरकज से आए 36 लोग

दिल्ली मरकज में शामिल होने वाले अलग-अलग शहरों के 36 लोग मुरादाबाद के असलतपुरा क्षेत्र में छुपे हुए मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ लोग कुछ मदरसों में थे जबकि बाकी ने कुछ घरों पर पनाह ले रखी थी। एक गोपनीय सूचना के बाद देर शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके की छानबीन की गई तो मरकज में शामिल होने वाले 36 लोग बरामद कर लिए गए हैं। इन सभी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

02:38 PM, 01-Apr-2020

रामपुर के मदरसे में 522 छात्र, संचालकों ने प्रशासन को दी जानकारी

रामपुर के टांडा क्षेत्र स्थित मदरसे में बुधवार दोपहर एक साथ 522 छात्रों के होने की सूचना मिली है। वहीं रामपुर शहर के एक मदरसे में 50 लड़कियों के होने की भी खबर है। निजामुद्दीन मरकज के मामले के तूल पकड़ने के बाद मदरसा संचालकों ने आज प्रशासन को इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के होने की जानकारी दी। अबतक प्रशासन से यह बात छुपाई गई थी।

विज्ञापन
02:27 PM, 01-Apr-2020

मेरठ में बुजुर्ग की मौत

प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। मेरठ में 72 साल के बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। बुजुर्ग मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। 29 मार्च को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इससे पहले गोरखपुर में एक 25 साल के युवक की रिपोर्ट में कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

01:27 PM, 01-Apr-2020

कानपुर, औरैया, कन्नौज से वापस अपने वतन भेजे जाएंगे तबलीगी जमात में शामिल लोग

कानपुर में बाहर से आए तबलीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाया गया है। इन सभी को उनके वतन भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में प्रमुख सचिव के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास यह  आदेश भेज दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जितने भी तबलीगी जमात के लोग हैं उनकी पूरी जांच हो। इसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट से उनके देश भेजा जाए।

विज्ञापन
01:09 PM, 01-Apr-2020

मुरादाबाद में भर्ती कोरोना संदिग्ध की हालत बिगड़ी

मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को ही जांच के सैंपल लिए गए थे। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आई है।

12:24 PM, 01-Apr-2020

सहारनपुर: मस्जिद के बाहर एकत्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर छह को हिरासत से छुड़ाया

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार शाम मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर वहां कुछ महिलाएं आ गईं और हंगामा करने लगीं। इसी बीच हिरासत में लिए गए लोग भाग निकले। मामले में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो लोग भागे हैं उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

11:44 AM, 01-Apr-2020

नोएडा : संक्रमित युवक के पांचों परिजन भी कोरोना पॉजिटिव

नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले बरेली के सुभाषनगर के युवक के परिवार के पांच लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। केजीएमयू (लखनऊ) से सुबह छह बजे आई रिपोर्ट में युवक के माता पिता, भाई-बहन और पत्नी को पॉजिटिव बताया गया है। इस परिवार के संपर्क में आए 14 लोग पहले ही चिह्नित किए गए थे, अब उनके संपर्क में आए और लोगों की भी तलाश की जा रही है।

11:41 AM, 01-Apr-2020

कोरोना संदिग्ध युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा

मुरादाबाद शहर में एक कोरोना संदिग्ध की मंगलवार रात में मौत हो गई। 32 वर्षीय युवक दो दिन से निजी अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार दोपहर में उसका कोरोना सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने से पहले उसका शरीर परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा। युवक दो दिन तक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। मृतक पेशे से ड्राइवर था। सोमवार को अस्पताल ने युवक को कोरोना की आशंका के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। युवक का शुगर लेवल बहुत हाई था। मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

11:27 AM, 01-Apr-2020

सीएम योगी ने की मरकज मामले में अधिकारियों के साथ की बैठक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरकज मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है।
 

10:12 AM, 01-Apr-2020

गोरखपुर में कोरोना से पहली मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया है। यह प्रदेश में किसी कोरोना पॉजिटिव की पहली मौत है। बस्ती के जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। इतनी कम उम्र का देश में यह पहला मामला है।  केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था, वह जांच में पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी। केजीएमयू से क्रास चेक होना था। इसमें भी मामला सही पाया गया।

गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया था। यह जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस रिपोर्ट को केजीएमयू दोबारा जांच के लिए भेजा गया था। मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था, प्रशासन ने एहतियातन बस्ती में उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में मरीज के लार का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी सेंटर में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई थी।

09:38 AM, 01-Apr-2020

इससे पहले मंगलवाल को प्रदेश के कुल 103 मरीजों में नोएडा के सबसे ज्यादा 39 व मेरठ के 19 मरीज थे। इसके अलावा आगरा के 11, लखनऊ के 9, गाजियाबाद के 8, बरेली के छह, पीलीभीत-वाराणसी के दो-दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला थे।
 

09:29 AM, 01-Apr-2020

Coronavirus in UP Live: मस्जिदों में ठहरे 23 विदेशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 116

उत्तर प्रदेश में बुधवार को प्रदेश में 13 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें नोएडा में नौ, दो बुलंदशहर, आगरा और बस्ती में एक-एक मरीज मिला है। इस तरह अब यूपी में संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें