सहारनपुर 12, कानपुर नगर 6, मेरठ व आगरा 5-5, फिरोजाबाद व आजमगढ़ में 4-4, शामली, जौनपुर, प्रतापगढ़ में 2-2, हापुड़, गाजीपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, हरदोई में 1-1।
अब तक : नोएडा में 50, मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर 12, लखनऊ-गाजियाबाद में 10-10, कानपुर नगर में 7, बरेली में 6, बस्ती में पांच, फिरोजाबाद व आजमगढ़ में 4-4, शामली, जौनपुर, बुलंदशहर ने 3-3, पीलीभीत-वाराणसी, प्रतापगढ़ में दो-दो, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़ में 1-1।
मरकज में शामिल सभी की जांच व क्वारंटीन करने के निर्देश
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मकरज में शामिल सभी लोगों के नमूने लेने, उन्हें क्वारंटीन करने और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है, वहां भी एहतियातन सर्दी-जुखाम, निमोनिया पीड़ित चार-चार मरीजों के प्रतिदिन नमूने लेने के लिए कहा गया है।
लखनऊ में सदर बाजार का कसाईबाड़ा इलाका सील
लखनऊ में सदर बाजार स्थित अली जान मस्जिद से मिले सहारनपुर के 12 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका में यहां का कसाईबाड़ा इलाका सील कर दिया गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि माइक से एनाउंस कर घर से न निकलने की चेतावनी दी गई है। कोई भी बाहर दिखा तो कड़ी कार्रवाई होगी। बाहर का कोई व्यक्ति यहां प्रवेश भी नहीं कर सकेगा।