फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2151 नए कोरोना संक्रमित मिले, 37 मरीजों की मौत, 1024 डिस्चार्ज किए

Tue, 21 Jul 2020 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी में 72 घंटे के अंदर दोबारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हजार पार गई है। मंगलवार को 2151 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 19 जुलाई को अब तक के अधिकतम रिकार्ड 2250 मरीज मिले थे। 
विज्ञापन


अब प्रदेश में 20204 एक्टिव पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि 31855 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 1229 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो चुकी है।  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सबसे अधिक कानपुर नगर में 230 और लखनऊ में 212 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

इसके अलावा आगरा में 21, मेरठ 37, नोएडा 52, गाजियाबाद 79, सहारनपुर 29, फिरोजाबाद 05, मुरादाबाद 90, वाराणसी 95, रामपुर 02, जौनपुर 37, बस्ती 18, बाराबंकी 05, अलीगढ़ 36, हापुड़ 09, बुलंदशहर 15, सिद्धार्थ नगर 37, अयोध्या 18, गाजीपुर 28, अमेठी 11, आजमगढ़ 13, बिजनौर 14, प्रयागराज में 54 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को 1024 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 37 मरीजों की मौत हुई है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें