फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चीन से लौटने वाले सभी यात्री रहेंगे आईसोलेशन में, 29 यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की

Tue, 04 Feb 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
चीन यात्रा से 15 जनवरी के बाद भारत लौटने वाले ऐसे यात्रियों, जिनमें बुखार या फ्लू के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें अस्पतालों में बने आईसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। प्रदेश भर के अस्पतालों में नोवल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों के लिए 820 बेड आरक्षित किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिन लोगों ने चीन की यात्रा की है लेकिन उनमें कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं, उन्हें 28 दिन तक घर पर ही आईसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को चीन यात्रा से लौटे 29 यात्रियों की जांच की गई। सभी को घर पर ही आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य नियंत्रण कक्ष इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के प्रवक्ता डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवल कोरोना वायरस (2019 एनसीओवी) से 24 देशों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चीन से आने वाले यात्रियों की निगरानी और वायरस केनियंत्रण के लिए जरूरी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर 24 घंटे एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 
 
विज्ञापन

राज्य मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम पर 18001805145 पर बीमारी से संबंधित सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों को भी एलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ, वाराणसी सहित प्रदेश के सभी छह एयरपोर्ट पर चीन से लौटे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई है।

चीन यात्रा से लौटे ऐसे व्यक्ति जिनमें किसी भी तरह केलक्षण नहीं पाए गए हैं, उन्हें भर पर रखने के साथ ही सभी परिवारीजनों को मास्क पहनने, बाहरी लोगों से कम से कम मिलने के निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति के लार, थूक या नाक से निकलने वाले स्राव के छूटने पर हाथ धोने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। 

डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर अब तक 397 यात्रियों की जांच की गई है। वहीं नेपाल-भारत सीमा पर बनी चेकपोस्ट पर 1.42 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। यही नहीं नेपाल-भारत सीमा पर बसे 836 गांवों के निवासियों को भी कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें