कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच बस्ती जिले में अबतक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से 165 लोग आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की फिजीकल जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है।
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।
कानपुर में 215 एफआईआर दर्ज
कोरोना वायरस के चलते कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने अब तक 215 एफआईआर दर्ज कर 1114 लोगों को गिरफ्तार किया है।