साथ ही एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। डॉ. विकासेंदु के अनुसार अभी विदेश यात्रा से लौटे लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेश से लौटे 6686 यात्रियों की स्क्रीनिंग संक्रामक रोग निदेशालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी चीन सहित कोरोना वायरस से प्रभावित 12 देशों से यात्रा करके लौटे 6686 लोगों को चिन्हित किया गया है।
इनमें से 3378 यात्रियों की डब्लूएचओ और जिलों की रैपिड रिस्पांस टीम ने क्रॉस स्क्रीनिंग की है। एयरपोर्ट पर अभी तक 25,683 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभी विदेश यात्रा से लौटे सभी पॉजिटिव लोगों और 28 दिन पहले तक विदेश यात्रा से लौटे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखे हुए है।
किसी में भी सेकेंडरी संक्रमण नहीं पाया गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक विदेश यात्रा से लौटे कोरोना वायरस लक्षणों वाले 343 लोगों की पहचान की जा चुकी है।