कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी सावधानियां बरती जा रही हैं। शनिवार से घरेलू टर्मिनल पर विमान सेवाओं को कम कर दिया गया। वहीं, रविवार से अगले हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर भी रोक लगाई जा रही है। ऐसे में खाड़ी देशों व बैंकॉक से आने वाली उड़ानें निरस्त रहेंगी।
डीजीसीए के आदेश के बाद लखनऊ से उड़ान भरने वाले आठ विमान 22 मार्च को निरस्त रहेंगे। वहीं 23 से 28 मार्च तक पांच उड़ानें निरस्त की गई हैं। इससे पहले शनिवार को चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं।
ये फ्लाइट रहीं निरस्त-
शाम 6:25 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.185
सुबह 5:55 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई.769
सुबह 6:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.5044
लखनऊ से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.588
ये उड़ाने रविवार को रहेंगी निरस्त-
रविवार को अमौसी से शाम 6:25 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 3:40 की मुंबई की फ्लाइट, सुबह 10:50 बजे की दिल्ली की फ्लाइट, शाम 7:25 बजे की दिल्ली का विमान, शाम 4:55 बजे गोवा की उड़ान, रात 10:10 बजे दिल्ली की फ्लाइट, सुबह 7:20 बजे की अहमदाबाद और सुबह 6:50 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ानें निरस्त होंगी।
28 तक ये फ्लाइटें बंद
23 से 28 मार्च तक दोपहर 3:40 बजे की लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट, सुबह 6:50 बजे की दिल्ली की उड़ान, सुबह 10:50 बजे की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, शाम 6:25 और 7:25 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइटें निरस्त रहेंगी।
अंतररष्ट्रीय उड़ानें आज से कैंसिल
सरकार के निर्देश पर 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग पर रोक लगाई गई है। ऐेसें में रविवार को सारी फ्लाइटें कैंसिल रहेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि दुबई से शनिवार को रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट और ओमान एयरलाइन की मस्कट से रवाना फ्लाइट कल भारत पहुंचेगी।