फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मुख्य सचिव की बैठक में फैसला, हैंड सैनेटाइजर व सर्जिकल मास्क का बढ़ेगा उत्पादन

Sat, 21 Mar 2020 02:24 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हैंड सैनेटाइजर और सर्जिकल मास्क की कमी न होने देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। एल्हकोहल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर की इकाइयां 50 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ा सकती हैं। इसके लिए उन्हें अनुमति की प्रक्रिया भी काफी आसान कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने आयुक्त और निदेशक उद्योग को पत्र भेजकर कहा है कि सभी उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र यह सुनिश्चित करें कि सर्जिकल मास्क और हैंड सैनेटाइजर उचित दर पर ही बिक रहे हैं। फैक्ट्री मालिक कालाबाजारी तो नहीं कर रहे हैं। अगले कुछ समय के लिए इकाइयों को तीन शिफ्ट में चलाकर ज्यादा उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। 
 

विज्ञापन

भारत सरकार ने दिए निर्देश
भारत सरकार ने यह निर्देश दिए हैं कि एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर की इकाइयां अपना उत्पादन 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वो अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की लाइसेंसिंग सुविधा को आसान करें।

इस  संबंध में आबकारी विभाग ने प्राविधिक अधिकारी सभाजीत वर्मा को संपर्क अधिकारी नामित किया है, उनका सीयूजी नंबर 9454466201 है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपर आयुक्त राहुल सिंह को नामित किया है, जिनका मोबाइल नंबर 9335971305 है। शासन स्तर पर विशेष सचिव, एमएसएमई प्रदीप कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। उनका मोबाइल नंबर 9415070122 है।

सभी उपायुक्त से कहा गया है कि वे अगले 24 घंटों में सभी सर्जिकल मास्क बनाने वाली इकाइयों और हैंड सैनेटाइजर बनाने वाली इकाइयों का निरीक्षण कर लें । साथ ही उन्हें तीन शिफ्ट में काम करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें