अयोध्या जिले में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों के घरों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। यह पोस्टर जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिए लगाए जा रहे हैं। इन्हें ट्रैक किया जाता है।
इसके बाद जांच और चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के बाद यह पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। जिले मे कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन एक के बाद दूसरा कदम उठा रहा है।
विदेश या कोरोना प्रभावित क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को ट्रैक कर उनकी जांच तो पिछले कई दिनों से की जा रही है लेकिनऐसे लोगों की यात्रा हिस्ट्री को तलाश कर अब प्रशासन इसके आगे की कार्रवाई भी करने लगा है।
यह कार्रवाई होम क्वारंटीन की जानकारी और लोगों की जागरूकता के मद्देनजरकी जा रही है। गुरुवार ऐसी कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अपने टिवटर पर एक बजकर 38 मिनट पर इसे साझा किया है। हालांकि लगाए गए पोस्टर पर संबंधित व्यक्ति की पहचान को छिपा दिया गया है।